सर्दियां 😊
लो आ गयी सर्दियां। 😀😃रंगीन, मुस्कुराती हुई सर्दियां। वो सर्दियां जिनमे बस अपना बिस्तर ही प्यारा लगता है।रजाई से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। यहां तक कि रजाई की गर्मी मे प्यास भी लग जाये, तो पानी लाने मे भी आलस आता है, कि पानी पीने के लिये बाहर निकलना पडेगा। 😊 बाज़ार मे खट्टे मीठे फलोंजैसे संतरे, किन्नू, अन्ननास से भरी हुई सर्दियां, तरह तरह की सब्जियों जैसे मेथी, सरसों, गाजर, चुकंदर, ब्रोकली, नये आलू, मशरूम, मटर, पालक से भरी हुई सर्दियां। गरम गरम जलेबी, गुलाब जामुन और गरम सूप वाली सर्दियां। कितना दौड़ो भागो घूमो फिरो लेकिन थकान का एहसास ना होने देने वाली सर्दियां। धूप सेकने के बहाने विटामिन डी की कमी दूर करने वाली सर्दियां। और धूप मे अच्छी नींद ला देने वाली सर्दियां। स्वेटर, जैकेट, कोट, इनर, टोपी, मफलर, शाल और मोजों वाली सर्दियां। हाथ गरम रखने के लिये बार बार जेब में हाथ डालने वाली सर्दियां। गरम पानी से नहाने वाली सर्दियां। और वहीं पुराने नैनीताल में बीते होस्टल के दिनों की याद दिलाने वाली सर्दियां। 😃