Posts

Showing posts from July, 2012

जीवन

काफी समय से कोई नया पोस्ट नहीं लिखा था तो सोचा आज कुछ लिखूं . वैसे कुछ खास तो नहीं है लिखने को पर फिर भी कुछ न कुछ लिखना चाहती हूँ ब्लॉग को active रखने के लिए भी और अपने इस लिखने के शौक को जिंदा रखने के लिए भी। वैसे भी आखिर में कुछ नहीं रहता पर इंसान के शौक ही उसका साथ देने के लिए रह जाते हैं। कोई ज़रूरी नहीं कि आज आप जो हो कल भी वही रहो, ज़रूरी नहीं कि  आज जो लोग आपके साथ हैं कल भी वो रहें. ज़रूरी नहीं  कि आज जैसा समय मिला है कल भी वैसा मिले।........ "इज्ज़तें, शोहरतें, चाहतें, उल्फतें,............ सब कुछ इस दुनिया में रहता नहीं।.... आज हम हैं जहाँ,... कल कोई और था। ये भी एक दौर है,.... वो भी एक दौर था।" राजेश खन्ना , पिछले दिनों ही इस दुनिया से विदा हो गए।.... इस बीच टीवी और अखबारों में इतना सब आया उसके बारे में, उसकी जिंदगी के बारे में कि चाहे पहले कभी न जानने की कोशिश की हो मैंने उसकी ज़िन्दगी के बारे में ।...लेकिन इस बीच जान लिया। बचपन से उसकी movies देखते आये हैं।....वैसे भी India का पहला सुपर-स्टार रहा है।..सारे गाने एक से ...