भारत की उपलब्धियां और उम्मीदें.
भारत को स्वतंत्रता मिले ६२ साल हो चुके। आज हम जब ये सोचें कि भारत ने कितनी प्रगति की है , तो हमारे सामने कई तरह के प्रश्न उठकर खड़े हो जाते हैं। जैसे कि क्यों आज भी भारत में हर जगह कई गरीब लोग भूख से तड़पते हुए , जगह जगह पर भीख मांगते हुए मिल जाते हैं . भारत में आज भी भ्रष्टाचार पाँव पसारे हुए हर सरकारी ऑफिस को अपने शिकंजे में ले चुका है . इसके अलावा हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी न होते हुए भी क्यों बेरोज़गारी दर इतनी ज़्यादा है ? ऐसे प्रश्नों के बारे में सोचा जाए तो लगता है कि भारत सरकार आम आदमी के लिए कुछ भी नही करना चाहती .... या कई लोग कहते हैं कि पुराना ज़माना ही खुशहाल था। लेकिन क्या ऐसा कहना सही होगा ? मैं एक ऐसे सरकारी बैंक में काम करती हूँ , जो सरकारी नौकरियों , सरकारी सेवाओं , और आम आदमी से सीधे तौर पर जुड़ा है। हमारे बैंक में आने वाला वर्ग कोई निश्चित तबका न होकर हर आम और ख़ास आदमी है , गरीब से गरीब और अमीर से ...