दार्जिलिंग-गंगटोक यात्रा
मई 9, 2017, मुझे अपनी शादी को लेकर खुशी इस बात की थी कि काफी लंबे समय बाद एक लंबी यात्रा पर जा रही थी। हालांकि इस बार सहयात्री नया था - मेरे पति नीरज, जिनसे मैं अब तक सिर्फ एक बार मिली थी- अक्टूबर 31, 2016 को, वो भी औपचारिक तौर पे, जैसे arranged marriages के लिए मिला जाता है। लेकिन जैसा कि अब तक मुझे महसूस हुआ था, नीरज सीधे और सरल स्वभाव के, कम बोलने वाले, लेकिन caring व्यक्ति लगे। इसी कारण मुझे बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं हो रहा था उनके साथ सफर करते हुए। जाने से पहले हमने net पर चेक किया गंगटोक के temperature के लिए। यह 16 से 25 डिग्री तक दिख रहा था, इसलिए एक जैकेट भी रखी अपने सामान में, ठंड से बचने के लिए। दिन में 1 बजे की flight थी (Delhi to Bagdogra). हम लोग 11:30 बजे तक airport में enter कर चुके थे। सिक्योरिटी चेक के बाद भी हमारे पास काफी समय था जो कि हमने एयरपोर्ट पर ही बिताया। 1 बजे तक हम अपने plane में थे। सुबह हम थोड़ा सा नाश्ता कर के चले थे इसलिए lunch, flight के दौरान ही किया। 2 घंटे का ...