वरकला की यात्रा
नमस्कार 🙏 काफी समय से 'हिंदी' में कोई पोस्ट नहीं लिखी थी, तो सोचा, अब लिखती हूँ. मैंने अपने पिछले पोस्ट में केरल के ' karkidakam ' महीने के बारे में जानकारी दी थी, जो कर्क राशि के नाम पर है और मॉनसून/ बारिश लेकर आता है। उससे अगला महीना chingam , जो कि सिंह राशि के नाम पर है, केरल वासियों का एक पसंदीदा महीना है क्योंकि यह अपने साथ "ओणम" त्योहार की धूमधाम लेकर आता है. इस साल, 'ओणम' 5th सितंबर, शुक्रवार को था. मुस्लिम त्योहार मिलाद उन नबी भी उस दिन ही था. मेरे पति नीरज की 4th सितंबर, बृहस्पतिवार को भी ऑफिस की छुट्टी थी, ओणम की. तो हम लोगों ने प्लान किया कि इस वीकेंड हम लोग केरल के एक प्रमुख पर्यटन स्थल ' वरकला'चलते हैं. वरकला ( Varkala ) केरल का एक खूबसूरत समुद्रतटीय शहर है. तो अपने-अपने offices में ओणम celebration attend करने के बाद ( मेरे ऑफिस में ओणम celebration 2nd September को था. इसमें हमें पारंपरिक क्रीम साड़ी with golden बॉर्डर पहन कर ऑफिस जाना था और एक पारंपरिक नृत्य " Thiruvathira " परफॉर्म करना था..इसके अलावा कई गेम्स थे.....



Comments