हिम्मत न हारिये

हाँ जी ......नमस्ते
फिर से मैं आपके सामने हूँ।
पर आज कोई खास बात नही है। बस ऐसे ही सोचा कि कुछ पीछे की और कुछ आगे आने वाली बातों के बारे में सोच लेती हूँ। वैसे सोचते तो सभी लोग हैं......पर जो उस सोच पर अमल भी करता है........वही कुछ कर पाता है। ज़िन्दगी बड़ी लम्बी है....और सोचा जाए तो बहुत छोटी भी ........कुछ कर दिखने वाले छोटी उम्र में ही बहुत कुछ कर लेते हैं ..... कई बार सोचती हूँ....की सानिया मिर्जा, महेंद सिंह धोनी, अभिनव बिंद्रा, जैसे लोग भी हमारी ही उम्र के ही लोग हैं जिन पर आज अपना देश गर्व करता है.........कई लोग काफ़ी संघर्ष करते हैं कुछ पाने के लिए पर अंततः उनको सफलता मिल ही जाती है।
सफलता पाने के लिए मैं सोचती हूँ कि दो मुख्य बातें होती हैं.एक होती है एकाग्रता और दूसरी चीज़ है संयम जिसे हम सेल्फ-कंट्रोल भी कह सकते हैं।
इन दो बातों के अलावा दो और मुख्य बातें होती हैं वे हैं अपनी लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत या लगन , और दूसरी बात भाग्य। भाग्य पर हमारा कोई अधिकार नहीं हैं.......हमें नही मालूम कि हमारे भाग्य में क्या लिखा है......
लेकिन मेहनत और संयम ( सेल्फ- कंट्रोल) तो हमारे ही हाथ की बात है । फिर भी मेहनत से हम क्यों घबरातें हैं?
खैर छोडो......... ये बातें मुझे अपने से ही पूछनी चाहिए हमेशा.........
अब अगले महीने यानी जून के महीने में मेरे कई exams होने वाले हैं। मेरी वैसे तो पहले से ही ज़्यादा तैयारी नहीं थी p.c.s.(mains) के exam के लिए ,पर जब से मेरी बैंक में जॉब लगी है, तबसे तो बिल्कुल ही छूट गई है पढ़ाई।
सही बताऊँ तो ये सब अपने ही कारण होता है....अपना मन हमेशा अपनी कमजोरियां जानता है। ये और बात है कि हम उन कमजोरियों को अपने पर कितना हावी होने देतें हैं।
अब मेरी तैयारी के लिए बहुत ही कम समय बचा है। दिन भर तो ऑफिस में ही निकल जाता है......शाम को इन्टरनेट, घर पे ऑफिस की बातें, थकान, खाना, रात को थोड़ा टहलना.... और फिर सो जाना........
लेकिन मुझे अपने लिए ख़ुद ही समय निकलना होगा।
हे भगवान........please मेरी मदद कीजिये।
Comments
Listen my dear (its God here)
1) Make a time-log, and see which activity is consuming most of your time,
2)Is that activity taking you close to your gole? if not then cut it short.
All the best